म्याना में भाजपा नेताओं ने सिंधिया दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

Sunday, December 14, 2025 - 21:12
Updated: 9 months ago
0
म्याना में भाजपा नेताओं ने सिंधिया दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के म्याना मंडल की बैठक रविवार को एक निजी गार्डन में रखी गई। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के 16 दिसंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक का शुभारंभ पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव ने कहा कि म्याना विकास के नए आयाम छू रहा है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्टॉपेज के रूप में पूरी हो रही है। इस ट्रेन को म्याना स्टॉप के बाद हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 दिसंबर की रात 8.30 बजे आ रहे हैं। यह विकास का महोत्सव है, जिसमें एक-एक नागरिकों की भागीदारी तय करना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने म्याना क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास मसीहा ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर म्याना महत्वपूर्ण ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।

इससे पहले म्यानावासियों को इंटरसिटी ट्रेन में सफर करने के लिए लगभग 30 किलोमीटर दूर गुना आना पड़ता था। लेकिन अब यह सुविधा म्याना में ही मिलेगी, इसलिए क्षेत्र के आम नागरिक भी केंद्रीय मंत्री सिंधिया का स्वागत पलक-पांवड़े बिछाकर करें। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को कार्यकर्ता स्वयं म्याना रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहें, साथ ही अपने-अपने बूथ क्षेत्र से भी लोगों को लाना न भूलें। बैठक के पश्चात सभी भाजपा नेतागन एवं कार्यकर्ता म्याना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल एवं  तैयारियों का जायजा लिया, बैठक में मंडल अध्यक्ष शुभम रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा), मंडल प्रभारी शिवपाल परमार, जिला महामंत्री संतोष धाकड़, ऊमरी मंडल अध्यक्ष मोहन बारेला, पूर्व जिला मंत्री दामोदर शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश जाटव, मंडल उपाध्यक्ष जयपाल यादव आदि थे।
 संचालन मंडल महामंत्री मुकेश कुशवाह ने किया। आभार मंडल मंत्री कैलाश पाल ने माना।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User