मोक्षधाम के पास बन रही अवैध कॉलोनी, बिना अनुमति काट रहे हैं आर.के. ज्वैलर्स

Jun 24, 2025 - 12:34
Jun 24, 2025 - 12:35
 0  675

मथुरा-वृंदावन (आरएनआई) परिक्रमा मार्ग पर आकाशवाणी के पीछे, मोक्षधाम के समीप खादर क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी तेजी से विकसित की जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस कॉलोनी को एक धनाढ्य परिवार से संबंध रखने वाले आर.के. ज्वैलर्स द्वारा बिना किसी अनुमति के काटा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि लगभग 1000 वर्ग गज क्षेत्रफल में फार्महाउस निर्माण कार्य भी चल रहा है, जो नियमों और पर्यावरणीय मानकों की खुली अवहेलना है।

इस मामले में सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि यदि विकास प्राधिकरण समय रहते कार्रवाई नहीं करता, तो सबसे ज्यादा नुकसान उन गरीब लोगों को होगा जो इस अवैध कॉलोनी में भूखंड (प्लॉट) खरीदेंगे।

अब देखना यह होगा कि विकास प्राधिकरण और प्रशासन इस अवैध कॉलोनी पर क्या कदम उठाते हैं, या फिर समय के साथ यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0