मुरादाबाद: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भाजपा मंडल मंत्री गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर किया था धोखा
अगवानपुर (आरएनआई)। मुरादाबाद में नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पांच महीने से फरार चल रहे भाजपा के अगवानपुर मंडल मंत्री भूदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की लगातार शिकायतों और अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
छजलैट थाना क्षेत्र की एक महिला ने जुलाई 2023 में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार बिजनौर जाते समय उसकी मुलाकात कोकरपुर निवासी राहुल शर्मा से हुई थी। राहुल ने उसे नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और कुछ दिन बाद हरथला स्थित एक मकान पर बुलाया। यहां पहले से भाजपा मंडल मंत्री भूदेव सिंह, सचिन और दो अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे तमंचे की नोंक पर धमकी दी।
पुलिस ने घटना के बाद राहुल और अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि विवेचना में भूदेव और सचिन के नाम बाहर कर दिए गए थे। लेकिन पीड़िता ने कोर्ट में बयान देकर इस निर्णय का विरोध किया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर दोनों के नाम फिर से केस में शामिल किए गए। आरोपी भूदेव को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके चलते अदालत ने उसके खिलाफ दो बार वारंट जारी किए।
बुधवार को पुलिस ने वारंट के आधार पर भूदेव सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने इसकी पुष्टि की।
इधर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भूदेव को फंसाया गया है और मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



