बुलंदशहर: कैंटर, मिनी बस और कार की भीषण टक्कर, रिटायर्ड जवान की मौत, 10 यात्री घायल
बुलंदशहर (आरएनआई)। अलीगढ़–गाजियाबाद नेशनल हाइवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में गौतमबुद्धनगर के 52 वर्षीय रिटायर्ड जवान मुकेश गुर्जर की मौत हो गई, जबकि मिनी बस में सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल, सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद से बुलंदशहर जा रही मिनी बस गांव बिलसुरी के पास हाईवे पर पहुंची ही थी कि पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक करते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कैंटर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चला गया, जहां सामने से पहासू से गौतमबुद्धनगर जा रही एक फॉर्च्यूनर कार से भिड़ंत हो गई। इसके बाद कैंटर अन्य वाहनों और बाइकों को टक्कर मारते हुए पलट गया।
हादसे के बाद मिनी बस में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए, जबकि फॉर्च्यूनर कार में मौजूद रिटायर्ड जवान मुकेश गुर्जर की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद और सीओ भास्कर मिश्रा मौके पर पहुंचे और हाईवे से वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
मृतक मुकेश गुर्जर पहासू क्षेत्र के रहने वाले थे और प्रदीप ठाकुर के बाउंसर के रूप में काम कर रहे थे। प्रदीप ठाकुर पूर्व मंत्री और शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के करीबी बताए जाते हैं।
हादसे में घायल 21 वर्षीय नितिन शर्मा, बाबी, उनकी पत्नी अनीता, 10 वर्षीय मुस्कान, परमजीत, प्रदीप, मिथलेश देवी और जोगेन्द्र समेत कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



