मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक गिरा पेड़, सड़क किनारे खड़ी कार क्षतिग्रस्त

Saturday, August 10, 2024 - 14:03
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) शनिवार को बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और हल्की हवा के साथ बारिश हुई, वही मुजफ्फरपुर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की वजह लोगो को गर्मी से राहत मिली. 

वही बारिश के बीच मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में अचानक से एक पेड़ बीच सड़क गिर गया, जिसके बाद परिसर में पलभर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बनी रही, कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर आवागमन की समस्या उत्पन्न होने लगी, हालाकि सूचना के बाद नगर निगम के कर्मी मौके पर पहुंचकर पेर हटाने में लग गए. लेकिन इस दौरान पेड़ गिरने से सड़क किनारे लगी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई क्योंकि पेड़ का कुछ डाल कार के ऊपर आ गिरी.

वही नगर निगम कर्मी अजय कुमार ने बताया की बारिश होने पर अचानक से पेड़ गिर गया जिसे हटाया जा रहा है, साथ ही कहा की एक कार को हल्का क्षति हुआ है, जिसे देखा जा रहा है.

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User