मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीदों को नमन किया, बोले- हमें अपने जवानों पर गर्व है

Wednesday, July 26, 2023 - 11:15
0
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीदों को नमन किया, बोले- हमें अपने जवानों पर गर्व है

भोपाल। कारगिल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सैनिकों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, प्रदेश की जनता की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। हमारे देश की एक-एक इंच जमीन दुश्मनों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उन पर गर्व है।

हमारी सेना ने दिखा दिया कि भारत माता की तरफ जो आंख उठाकर देखेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। आज शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है, भारत महाशक्ति बन गया है।  हम सदैव प्रणाम करते हैं वीर जवानों को, तीनों सेना देश की सुरक्षा कर रही हैं, हमें अपने जवानों पर गर्व है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User