मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा: सोयाबीन किसानों को ₹1,300 प्रति क्विंटल अतिरिक्त भाव, 13 नवंबर से मिलेगा लाभ
भोपाल (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ‘भावान्तर योजना’ के तहत किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सोयाबीन का मॉडल रेट ₹4,000 प्रति क्विंटल से अधिक निर्धारित किया गया है, ताकि किसानों को बेहतर मूल्य मिल सके।
इसके साथ ही, सरकार एमएसपी (MSP) का पूरा लाभ सुनिश्चित करने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को अलग से ₹1,300 प्रति क्विंटल देने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें उचित दाम दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि इसका वितरण आगामी 13 नवंबर को किया जाएगा, जिससे प्रदेशभर के हजारों किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा — “हमारा संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले। भावान्तर योजना किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



