मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रमिक परिवारों को सिंगल क्लिक के माध्‍यम से किया राशि का अंतरण

संबल योजना के 23 हजार 162 प्रकरणों में श्रमिक परिवारों को मिले 505 करोड़ रूपये गुना जिले के 187 प्रकरणों में श्रमिक परिवारों को मिले 4 करोड़ 5 लाख रूपये।

Friday, March 28, 2025 - 22:18
Updated: 2 years ago
0
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रमिक परिवारों को सिंगल क्लिक के माध्‍यम से किया राशि का अंतरण
गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज मंत्रालय भोपाल से संबल योजना में अनुग्रह सहायता के 23 हजार 162 प्रकरणों में 505 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गयी। कार्यक्रम में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल व्‍हीसी के माध्‍यम से उपस्थित रहे।
उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
जिले के 187 प्रकरणों में श्रमिक परिवारों को मिलें 4 करोड़ 5 लाख रूपये
सहायक श्रमपदाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने बताया कि आज इस दौरान गुना जिले के 187 प्रकरणों में श्रमिक परिवारों को 04 करोड़ 05 लाख रुपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी कक्ष में किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल ने उपस्थित हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि के प्रमाण पत्र दिये गये। इस अवसर पर मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव, श्रम निरीक्षक  रामकुमार सहित रमेश मालवीय सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User