संभागीय संयुक्त संचालक मबावि ग्वालियर द्वारा गुना जिले में चल रहे आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के पोषण भी पढाई भी प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

Friday, March 28, 2025 - 22:16
Updated: 2 years ago
0
संभागीय संयुक्त संचालक मबावि ग्वालियर द्वारा गुना जिले में चल रहे आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के पोषण भी पढाई भी प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्‍टर गुना किशोर कुमार कन्‍याल के मार्गदर्शन में गुना जिले की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिनांक 29 मार्च 2025 तक प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में श्रीमती सीमा शर्मा संयुक्त संचालक मबावि ग्वालियर द्वारा गुना जिला अंतर्गत परियोजना गुना ग्रामीण की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के  पोषण भी पढाई भी प्रशिक्षण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को ‘’पोषण भी पढ़ाई भी’ के महत्व के बारे में बताया। ‘’पोषण भी पढ़ाई भी’  कार्यक्रम का उद्देश्‍य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में ईसीसीई पाठ्यक्रम और शैक्षणिक दृष्टिकोण की बुनियादी समझ विकसित करना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के विकास के आयामों के मूल्यांकन में क्षमता वृद्धि कर सक्षम बनाना है।  

पोषण भी पढाई भी का प्रशिक्षण पर्यवेक्षक मधुलिका श्रीवास्तव, सुरभि कुशवाह, शारदा शर्मा, कृष्णा कौशल एवं मंजू शर्मा द्वारा प्रदाय किया गया।

     प्रशिक्षण के दौरान  दिनेश कुमार चंदेल जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि गुना, प्रदीप नारायण मिश्रा सीडीपीओ गुना शहरी, एवं सुश्री दीपा शर्मा सीडीपीओ गुना ग्रामीण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User