वीरेंद्र सेंगर के निधन पर पत्रकार संगठनों ने शोक जताया

Saturday, March 29, 2025 - 09:00
0
वीरेंद्र सेंगर के निधन पर पत्रकार संगठनों ने शोक जताया

नई दिल्ली (आरएनआई) वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सेंगर के निधन पर पत्रकार यूनियनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

सार्क जर्नलिस्ट फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.समरेन्द्र पाठक ने श्री सेंगर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है,कि वह एक  निर्भीक एवं कर्मठ पत्रकार थे।उनके  निधन से भारतीय पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष राम नाथ विद्रोही ने अपने शौक संदेश में कहा है,कि श्री सेंगर एक वरिष्ठ पत्रकार ही नहीं बेबाकी से अपनी बात को रखने वाले बड़े कद के इंसान थे। 

पीरियाडिकल प्रेस आफ़ इन्डिया के प्रमुख डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने अपने शौक संदेश में कहा है,कि श्री सेंगर के निधन से भारतीय पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। भगवान उसकी आत्मा को शान्ति दें।

सेव यूएनआई मूवमेंट के संयोजक एवं बिहार सरकार के पूर्व प्रेस सलाहकार डॉ.आर.के.रमण ने कहा है,कि श्री सेंगर बड़े कद के पत्रकारों में से एक थे। उनके असमय निधन से अपूरणीय क्षति हुयी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User