मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में गुना शहर के अम्‍बेडकर चौराहा पर पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की धुनों पर दी गई भावपूर्ण प्रस्तुति

Dec 16, 2024 - 22:08
Dec 16, 2024 - 22:09
 0  1.3k
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में गुना शहर के अम्‍बेडकर चौराहा पर पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की धुनों पर दी गई भावपूर्ण प्रस्तुति

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर आज दिनांक 16 दिसंबर को '' मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस'' के उपलक्ष्यो में गुना शहर के अम्‍बेडकर चौराहे पर गुना पुलिस बैण्ड के माध्यम से राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की धुनों पर शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर भाजपा जिला अध्‍यक्ष, नगरपालिका अध्‍यक्ष, पूर्व विधायक, सांसद प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधि सहित कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्‍हा, आमजन के साथ-साथ जिले के जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण शामिल हुए । 


 
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय भावना का संचार करना है । “मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” के माध्यम से शासन द्वारा एक महत्वाकांक्षी पहल की गई है, जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को राष्ट्रप्रेम और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0