मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का डिप्टी कलेक्टर एवं प्र.सीएमओ ने किया निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

Sunday, May 4, 2025 - 20:14
Updated: 1 year ago
0
मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का डिप्टी कलेक्टर एवं प्र.सीएमओ ने किया निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा गुना शहर की साफ सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन सघनता से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा  आज प्रात: बूढ़े बालाजी स्थित मुक्तिधाम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुश्री खत्री ने मुक्तिधाम के संपूर्ण परिसर परिसर का अवलोकन कर साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि मुक्तिधाम में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाए और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए छाया, पेयजल, लाइट एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही प्रवेश द्वार पर चौकीदार एवं सुरक्षा के लिए रात्रि कालीन गश्त के लिए निर्देशित किया। 

उन्होंने नगर पालिका के अमले को शहर के विभिन्न मुक्तिधाम की प्रतिदिन सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User