मुकाबले के दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह आगे, 6 हजार वोटों से बढ़त

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव में आज फैसले का दिन है। यहां बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने देवरमण भलावी की किस्मत दांव पर है।

Saturday, July 13, 2024 - 11:20
0
मुकाबले के दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह आगे, 6 हजार वोटों से बढ़त

छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा (आरएनआई) नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह 3797 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा चल रही है।

आठवें राउंड में कांग्रेस की पकड़ ढीली हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह 2930 वोट से आगे हैं। 1627 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह चल रहे हैं।

सातवें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह पकड़ बनाए हुए हैं। सातवें राउंड में भी 4500 वोटों से आगे चल रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह।

छठे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह पकड़ बनाए हुए हैं। छठे राउंड में 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह।

अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव का त्रिकोणीय मुकाबला पांचवें राउंड में और भी रोचक हो गया। पांचवें पर राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली। 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह।

चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की लीड फिलहाल कम हुई है। फिलहाल भाजपा 2224 वोट से आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस पकड़ बनाए हुए है। चौथे राउंड में भाजपा 15,742 तो कांग्रेस 13,318 वोट मिले।

तीसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में कमलेश शाह ने 5021 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। 

मतगणना लगभग 20 राउंड में सम्पन्न कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था-मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केवल अधिकृत पासधारी व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना सेंटर पर प्रवेश नहीं करेगा। मतगणना कर्मियों का त्रि-स्तरीय रेंडमाईजेशन होगा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User