मुंगावली में ‘अंगीकार-2025’ अभियान का शुभारंभ, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा पीएमएवाई-शहरी 2.0 का लाभ

Sep 10, 2025 - 22:29
Sep 10, 2025 - 22:41
 0  81

मुंगावली (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में प्रधानमंत्रीआवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-शहरी) 2.0 अंतर्गत 4 सितम्बर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक “अंगीकार-2025” अभियान का शुभारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा अभियान का नगर के वार्डों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे लोगों को अभियान के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में पात्र हितग्राही पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकें और उन्हे शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा सके। भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 4 सितम्बर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक सभी नगरीय निकायों में “अंगीकार-2025” अभियान का संचालन किया जाएगा। इस अभियान अंतर्गत पीएमएवाई-शहरी के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जायेगा,विशेष रूप से कमजोर एवं उपेक्षित वर्ग के परिवारों को समावेशित कर योजना का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए विशेष  प्रयास भी किया जाएगा। “अंगीकार-2025” अभियान की सम्पूर्ण अवधि में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। नगर में सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देशन में अंगीकार अभियान उपयंत्री गौरव ठाकुर ,जितेन्द्र अहिरवार नवेद क़ाज़ी आदि द्वारा चलाया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0