मुंगावली: पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया, 16-17 सितंबर को होगा वार्षिक विमानोत्सव

Aug 31, 2025 - 20:09
Aug 31, 2025 - 20:15
 0  702
मुंगावली: पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया, 16-17 सितंबर को होगा वार्षिक विमानोत्सव

मुंगावली (आरएनआई) नगर में दसलक्षण पर्व की धूम चल रही है जिसमें मंदिरों में जैन श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया जा रहा है ऐसे में रविवार को तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान  का मोक्ष कल्याणक नगर के सभी जिनालयों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ओर निर्माण लाडू चढ़ाया गया दसलक्षण पर्व के शुभ अवसर पर चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म मनाया गया जो हमे लोभ करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताता है लोभ का हमे बाहरी रूप से ही नहीं अतरंग से भी त्याग करना चाहिए जिससे भीतर निर्मल परिणाम रखना और संतोष रखना ही शौच धर्म है जिसे हमे अपने जीवन में अंगीकार करना चाहिए, दसलक्षण पर्व के अवसर पर रात्रि में मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर संगीतमय आरती के साथ भक्तांबर पाठ का आयोजन किया जा रहा है,ओर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में पहुंच रही है ग्राम कंजिया में भी भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ओर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

वार्षिकोत्सव विमान के लिए हुई संत निवास में बैठक-
शनिवार रात्रि में दिगम्बर जैन पंचायत की एक बैठक का आयोजन संत निवास पर किया गया जिसमें आगामी दिनों में हर वर्ष की भांति वार्षिक विमानोत्सव निकाले जाने पर चर्चा की गई,जिसमे आगामी 16 व17 सितम्बर को दो दिवसीय विमानोसत्व का आयोजन किया जाएगा।

जैन समाज की बैठक सम्पन्न,विमानोसत्व को लेकर कमेटी का हुआ गठन

शनिवार रात्रि में  दिगंबर जैन समाज पंचायत की एक सामान्य बैठक संत सभास्थली में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जैन समाज अध्यक्ष चंद्रेश मोदी ने की, बैठक में विमान महोत्सव की तारीख पर सर्वसम्मति से 16 ओर 17 सितंबर  को विमान जी  निकलना तय हुआ, उपस्थित समाज जन द्वारा विमान समिति की विभिन्न समितियां का गठन किया गया जिसमें सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष - राहुल सराफ पत्रकार,अनिल मोदी व पंगत समिति अध्यक्ष पदम फट्टा,विमान समिति अध्यक्ष, ऋषभ नाथ जैन को बनाया गया ।मीटिंग का संचालन मनोज जैन गुड़ा ने किया बैठक में मुख्य रूप से पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रूपेश जैन,रविन्द्र मोदी दाऊ, अरविंद एचएमटी, देवेंद्र सराफ, नरेश पंसारी, अनिल सराफ(लालू)  महामंत्री,रानू जैन कोषाध्यक्ष, सतीश जैन,सोनू भगत, प्रदीप सराफ  उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0