माता टेकरी पर प्रसाद की दुकान से बैग में रखे ज्वेलरी और नकदी हुई चोरी, दर्शन करने गए थे भाई बहन

Sunday, June 11, 2023 - 17:00
0

देवास: देवास की माता टेकरी पर गुना के रहने वाले विशाल सेन दर्शन करने गए थे तभी एक दुकान से उनके बैग में रखें नकदी और ज्वेलरी चोरी हो गई.

विशाल सेन ने बताया कि हम गुना से कन्नौद जा रहे थे इसी दौरान देवास में रुक कर हम माता टेकरी पर दर्शन करने चले गए और हमने बैग एक प्रसाद की दुकान पर रख दिया. दर्शन करने के बाद 2 से 3 घंटे में लौटे और बैग लेकर कन्नौद निकल गए.

कन्नौद में घर पहुंच कर देखा तो बैग में से ज्वैलरी और नकदी गायब थे. जिसके बाद हम देवास कोतवाली थाना आए हैं और आज रविवार को हमने यहां पर आवेदन दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User