महिचा पावर हाउस की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी नेता शिवाकांत तिवारी किसानों के साथ पहुंचे
jखागा, फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी ने सोमवार को महिचा पावर हाउस में किसानों के साथ पहुंचकर विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन मनमाने नियम बनाकर तीसरे दिन ही सप्लाई देते हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि जेई इस पर अंकुश लगाएं और यदि कोई नियम लागू किया जाता है तो वह लिखित में सोशल मीडिया पर साझा हो।
किसानों ने टेक्सरिया मुरंगा होटल के पास पिछले एक साल से खराब पड़ी रोड क्रॉसिंग केबल को तत्काल बदलवाने की मांग की। साथ ही महिला क्रॉसिंग पर पड़ी केबल को भी चालू कराने की आवश्यकता बताई, ताकि फसलों को बचाया जा सके। इस दौरान जेई गुलाबचंद ने आश्वासन दिया कि फिलहाल कुछ किसानों की सप्लाई खागा धातु से जोड़ दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केबल बदलने का कार्य शीघ्र कराया जाएगा और लाइनमैन को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अशोक कुमार को खागा आधारपुर से हटाकर पूरे फीडर पर जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां-जहां जीआई तारें लगी हैं, उन्हें भी बदला जाएगा। किसानों को उम्मीद जताई गई कि एक हफ्ते के भीतर समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

