मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब सोमवार को मिल सकता है

Dec 11, 2023 - 11:57
Dec 11, 2023 - 11:57
 0  1.1k
मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब सोमवार को मिल सकता है

भोपाल, (आरएनआई) मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब सोमवार को मिल सकता है। बीजेपी विधायक दल की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक सीएम के नाम को लेकर चर्चा करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यवेक्षक हाई कमान द्वारा तय किए गए नाम पर विधायकों से चर्चा करेंगे और फिर उसी नाम पर मुहर लगेगी। अगर शिवराज सिंह चौहान को फिर से सीएम बनाया जाता है तो पार्टी का सीनियर विधायक उनके नाम का प्रस्ताव रखेगा। वहीं, सीएम शिवराज की जगह नए चेहरे पर विचार किया जाता है तो उस नाम का प्रस्ताव खुद शिवराज सिंह चौहान रखेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0