सीएम सोरेन की नहीं थम रहीं मुश्किलें

ईडी उस मामले की जांच कर रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि झारखंड में माफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव का एक बड़ा रैकेट चल रहा है। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Monday, December 11, 2023 - 10:00
0
सीएम सोरेन की नहीं थम रहीं मुश्किलें

रांची, (आरएनआई) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को एक नया समन जारी किया है।

सोरेन को संघीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। बता दें, मुख्यमंत्री को 12 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होना है। 

सोरेन को छठी बार नोटिस जारी किया गया है। पहले पांच समन जारी होने के बाद भी वह कभी पेश नहीं हुए क्योंकि उन्होंने ईडी की कार्रवाई से संरक्षण की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। 

ईडी उस मामले की जांच कर रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि झारखंड में माफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव का एक बड़ा रैकेट चल रहा है। इस मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों में 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 48 वर्षीय नेता से ईडी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में पूछताछ की थी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User