मध्य भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया शुभारंभ

औद्योगिक विकास के लिए शासन करेगा हर संभव प्रयास - कैलाश विजयवर्गीय

Mar 8, 2024 - 20:23
Mar 8, 2024 - 20:28
 0  702
मध्य भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया शुभारंभ

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मध्य भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शनी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2024 का शुभारंभ आज यानी शुक्रवार को हो गया है। प्रदर्शनी समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। चार दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन लाभ गंगा एग्जिबिशन सेंटर बायपास के समीप किया गया है, जोकि 11 मार्च 2024 तक चलेगा। इस प्रदर्शनी का आयोजन बीएनआई, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, मध्य प्रदेश के संयुक्त देख रेख में फ्यूचर कम्युनिकेशन इंवेट एंड एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड किया गया है।

औद्योगिक प्रदर्शनी 2024 में बड़ी मशीन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं इन कंपनियों के आने से विजिटरों को लाइव मशनी डेमों को देखने का मौका मिला है। आपको बता दें प्रदर्शनी में 350 स्टॉलों पर रॉ मैटेरियल, पार्ट्स और मशीनों से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल रही है। जिससे विजिटर उत्पाद बनते हुए जानकारी इकट्ठा कर रह रहे हैं।

औद्योगिक प्रदर्शनी 2024 का शुभारंभ कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी। जिससे देश के विकास में एक नई दिशा मिलेगा।

एक्सपो 2024 में बड़े मशीन निर्माता और कंपनियों की तरफ से अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे विजिटर और युवा उद्यमियों के लिए नया अनुभव मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के साथ ही वरिष्ठ उद्योगपतियों से चर्चा, सम्मान समारोह और टॉक शो आदि का आयोजन भी किया जा रहा है- सचिन बंसल, अध्यक्ष, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0