प्रसाद वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व

हर-हर...बम-बम से गूंजे शिवालय, धूमधाम से निकली शिव बरात, जगह-जगह भंडारा और प्रसाद वितरण

Friday, March 8, 2024 - 20:24
Updated: 3 years ago
0
प्रसाद वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व

गुना (आरएनआई) जिले में महाशिवरात्रि पर्व पर अल सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालओं की भीड़ रही और लोगों ने पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ की पूजा की। 

शहर के सभी शिवालयों के पट सुबह पांच बजे से ही खोल दिए गए। शिवलिंग पर जलाभिषेक, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि चढ़ाकर महादेव की पूजा अर्चन कर भक्तों द्वारा श्रदापूर्वक महाशिवरात्रि पर्व मनाया।

जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यक्रताओं ने प्रसाद वितरण कर महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इसी के तहत शुक्रवार को गुना नगर मंडल द्वारा जय स्तंभ चौराहा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य कर धर्मलाभ लिया गया। साथ ही सभी भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर बाबा भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की गई।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User