मध्य प्रदेश सरकार ने 25 फीसदी बढ़ाई मजदूरों की मजदूरी

मध्य प्रदेश की सरकार ने मजदूरों को बड़ी राहत दी है। असंगठित मजूदरों की मजदूरी में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा। मध्य प्रदेश आखिरी बार 2014 में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की मजदूरी रिवाइज की गई थी। 10 साल बाद इसे फिर से रिवाइज की गई है। नियम के अनुसार इसे हर पांच साल में रिवाइज करना होता है।

Mar 12, 2024 - 16:00
Mar 12, 2024 - 16:05
 0  8.3k
मध्य प्रदेश सरकार ने 25 फीसदी बढ़ाई मजदूरों की मजदूरी

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश की सरकार ने मजदूरों को बड़ी राहत दी है। असंगठित मजूदरों की मजदूरी में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा। मध्य प्रदेश आखिरी बार 2014 में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की मजदूरी रिवाइज की गई थी। 10 साल बाद इसे फिर से रिवाइज की गई है। नियम के अनुसार इसे हर पांच साल में रिवाइज करना होता है। इसके साथ ही सरकार ने ऐलान किया है कि ई-स्कूटर खरीदने पर मजदूरों को 40,000 रुपए की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जाएगी।

श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के मजदूरों के लिए मजदूरी में बढ़ोतरी गेमचेंजर साबित होगी। अकुशल मजदूरों को अब हर महीने 11,450 रुपए, अर्द्धकुशल मजदूरों को 12,446 और खेतिहर मजदूरों को 9,160 रुपए मजदूरी मिलेगी। साथ ही पार्ट टाइम मजदूरी करने वाले लोगों को संबल योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने ऐलान किया है कि मजदूरों की दिव्यांगता और मौत पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर चार लाख रुपए किया जा रहा है।

इसके साथ ही ई-स्कूटर की खरीदी पर सरकार मजदूरों को 40,000 रुपए की आर्थिक सहायता देगी। मजदूरी बढ़ोतरी के फैसले पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। श्रम विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने अनूसूचित नियोजनों में काम करने वाले मजदूरों की मासिक और दैनिक वेतन की न्यूनतम वेतन दरों को एक अप्रैल से संशोधित किया है।

वहीं, मध्य प्रदेश में अब कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 12294 रुपए होगा। उच्च कुशल श्रमिकों का वेतन 13919 रुपए होगा। सरकार के फैसले के बाद प्रदेश में अकुशल श्रमिकों के वेतन में 1975 रुपए, अर्द्धकुशल श्रमिकों के वेतन में 2114 रुपए, कुशल श्रमिकों के वेतन में 2459 रुपए और उच्च कुशल श्रमिकों के वेतन में 2784 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी हो जाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0