मथुरा में मां रंगेश्वर का रजत जयंती महोत्सव सितंबर में, छप्पन भोग से शोभायात्रा तक भव्य आयोजन
मथुरा(आरएनआई)श्री रंगेश्वर काली भक्त मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में मां रंगेश्वर वाली के रजत जयंती समारोह को इस वर्ष सितंबर माह में भव्य रूप से आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस संबंध में शहर के मध्य स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 सितंबर को मां का विशेष छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके पश्चात मध्य रात्रि में भव्य माता का जागरण आयोजित होगा। वहीं 20 सितंबर को रंगेश्वर दरबार से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो होली गेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, छत्ता बाजार मार्ग से होती हुई अप्सरा पैलेस, होली गेट पर पहुंचकर सम्पन्न होगी।
इस दिन भी मध्य रात्रि में अप्सरा पैलेस में विशाल माता का जागरण आयोजित किया जाएगा। आयोजन को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए भक्त मंडल द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य गुरु शरणानंद जी महाराज को आमंत्रित करने के लिए संपर्क किया जा रहा है और उनकी सहमति प्राप्त करने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहर की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।
भक्त मंडल के सदस्यों ने कहा कि यह रजत जयंती समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
बैठक में मनीष पंडित, पंकज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राजू गोयल, आशीष शर्मा, राहुल अग्रवाल, विपिन अग्रवाल एडवोकेट, लोकेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, भगवान सिंह, सौरव खंडेलवाल, हिमांशु, राघव अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल यश अग्रवाल अखिल महेश्वरी , अरविंद शर्मा, विकास शर्मा
श्री रंगेश्वर काली मंडल मीडिया प्रभारी भानु शर्मा , प्रभु दयाल वर्मा आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)