मथुरा में देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गेस्ट हाउस पर छापा मार 7 गिरफ्तार

Monday, April 27, 2026 - 13:19
0
मथुरा में देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गेस्ट हाउस पर छापा मार 7 गिरफ्तार

मथुरा। जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली क्षेत्र के बीएसए चौकी इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरएस गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा, जहां चार युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। साथ ही गेस्ट हाउस संचालकों की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि जनपद में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User