चौपट नदी के टापू पर आबकारी का बड़ा एक्शन, ट्यूब के सहारे पहुंचकर अवैध शराब जब्त
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदीप शर्मा, उपायुक्त आबकारी संभाग ग्वालियर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी राधाकिशन अटारिया को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कॉलोनी बजरंगगढ़ स्थित बीस भुजा मंदिर के पीछे चौपट नदी के बीच बने एक टापू पर अवैध मदिरा का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि टापू गहरे पानी के बीच स्थित होने के कारण वहां पहुंचना बेहद कठिन था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने नदी किनारे रखे हवा भरे ट्यूब का सहारा लिया और जान जोखिम में डालते हुए टापू तक पहुंची।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)