मथुरा में जर्जर मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर मासूम भाई-बहन की मौत, पांच घायल
मथुरा में सोमवार रात एक मकान की जर्जर छत गिर पड़ी। मलबे में दबकर भाई-बहन की माैत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मथुरा (आरएनआई) मथुरा के कोसीकलां में दिल्ली गेट निकासा पर एक जर्जर मकान की छत गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोग मलबे में दब गए। मलबे में अन्य और लोगों के दबे होने की आंशका है। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक 6 साल की बालिका और 12 साल के बालक की मौत हो गई। मृतक भाई-बहन हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली गेट निकासा पर हाजी मंगा का पुराना मकान है। मकान के प्रथम तल पर तेजीवारा उर्फ तहजीब (33), शहजाद (40), इमरान (35), गुड़िया (38), शाइस्ता (35), चांद (26), आदिल (12) और माहिरा (06) रहते थे। मकान जर्जर हालत में था। पिछले दिनों मकान की एक दीवार गिरी थी, जिसे ठीक कर लिया गया था।
सोमवार की रात करीब साढ़े 8 बजे मकान की छत भरभराकर गिरी और कमरे में बैठे सभी लोग मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर मोहल्लेवासी मौके की ओर दौड़ पड़े और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आदिल और माहिरा की मौत हो गई।
सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम वैभव गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल आदि ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और मदद का आश्वासन दिया। बच्चों की मौत से घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



