मथुरा में 4 बाल श्रमिक मुक्त, सेवायोजकों पर होगी कार्रवाई!

Thursday, February 22, 2024 - 14:36
Updated: 3 years ago
0
मथुरा में 4 बाल श्रमिक मुक्त, सेवायोजकों पर होगी कार्रवाई!

मथुरा (आरएनआई)  बाल श्रमिक समस्या उत्तर प्रदेश और देश ही नहीं विश्व में व्याप्त एक बड़ी जन समस्या है जिसके लिए न्यायपालिका कार्यपालिका के अलावा मानवाधिकार के संरक्षण से जुड़े संस्थान और संगठन पूरी तरह बाल श्रम की समस्या के उन्मूलन को लेकर चिंतित रहते हैं और समय-समय पर इस और प्रभावी कार्रवाई भी की जाती है इसी क्रम में मथुरा में श्रम विभाग और सहयोगी तथा पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया गया जिसमें बाल श्रमिकों को कार्य स्थल से चिन्हित कर मुक्त कराया गया है जिन लोगों  के द्वारा नियम और कानून के विरुद्ध  बाल श्रमिकों से कार्य कराया रहे थे उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार  बाल श्रमिकों को  चिंन्हित कर उनको  मुक्त करने के लिए शासन के निर्देश और जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा के निर्देशन में सहायक श्रमायुक्त एम एल पाल के नेतृत्व में 22 फरवरी को  औरंगाबाद, गोकुल बैराज रोड, टाउनशिप तिराहा क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तो   मोबीन मोटर, शान कार हाउस, एवम अजीज बक्से वाले, रमेश किराना स्टोर  पर काम करते हुए 04नाबालिग बच्चे पाए गए जिनमें से तीन की उम्र प्रथम दृष्टया 14 साल से कम पाते हुए उन बच्चों को रेस्क्यू कर टीम ने अपने संरक्षण में लिया तथा उनकी आयु परीक्षण हेतु अग्रिम कार्रवाई की गई। 

सभी बाल श्रमिको का मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से आयु परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा । सेवायोजको के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अपनायी जायेगी।टीम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राजेश दीक्षित,  श्रम प्रवर्तन अधिकारी एस पी पांडेय, श्रीमती  नीलम अवस्थी,प्रभारी एएचटीयू कर्मवीर सिंह,बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र परिहार, कांस्टेबल योगेश एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका एवं नेहा उपस्थिति रही।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User