मंत्री प्रभुराम चौधरी का बयान-स्वास्थ्य सेवा देने में मध्य प्रदेश सबसे आगे

Saturday, March 18, 2023 - 21:03
Updated: 3 years ago
0

गुना। मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने स्थानीय सर्किट हॉउस में मीडिया से चर्चा की। मीडिया के प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधायों के लचर स्थिति को लेकर सवाल करते हुए सुधार कैसे होगा का सवाल किया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। हम आयुष्मान कार्डो को लेकर अच्छी स्थिती में है। स्वास्थ्य सेवाओं में नए सेंटर बने है जिसमे बेहतर कार्य हो रहे है जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं में देश मे प्रदेश की स्थिति अच्छी है,जिसको लेकर सम्मान भी मिला है। जिलों में बेड्स,सीटी स्कैन मशीने, सोनोग्राफी,दवाई ओर इलाज की बेहतर स्थिति है। लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और प्रगति हो रही है। पत्रकारों के अन्य सवाल कि आज गुना में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के सपना है कि प्रदेश में 23 में कांग्रेस की सत्कार बने एवं केंद्र में मिलीजुली सरकार आए, पर मंत्री चौधरी ने हँसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी है, ओर 23 में भाजपा की सरकार 200 पार से बनेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User