मंडला सीएमओ सहित क्लर्क को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

Thursday, March 2, 2023 - 17:15
0
मंडला सीएमओ सहित क्लर्क को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के निवास में आज जबलपुर की लोकायुक्त की टीम ने एक अधिकारी को बड़ी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने नगर परिषद के सीएमओ और उनके क्लर्क को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है।

मंडला जिले के महाराजपुर के ठेकेदार जगमोहन शंकर ने नगर परिषद निवास में साल 2022 में तीन नल कूप खनन का कार्य किया गया था, जिसका भुगतान करीब 1लाख 97 हजार रुपए होना था.

नगर नगर परिषद के सीएमओ 1 साल से परेशान कर रहे थे, उनके द्वारा बिल पास करने के लिए करीब 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी. बाद में 50 हजार में मामला तय हुआ, रिश्वत क्लर्क को देना था। लेकिन ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी।

आज क्लर्क को आज 50 हजार रुपए दिए जा रहे थे, उसी दौरान जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर क्लर्क संदीप दुबे और सीएमओ विकेश कुमरे को रंगे हाथों पकड़ लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User