कांग्रेस ने जताया महंगाई पर विरोध, पुतला फूंका

Thursday, March 2, 2023 - 21:15
0
कांग्रेस ने जताया महंगाई पर विरोध, पुतला फूंका
कांग्रेस ने जताया महंगाई पर विरोध, पुतला फूंका

गुना। हाल में सरकार द्वारा घरेलू गैस पर 50 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 391 रुपए को बढ़ोत्तरी का कांग्रेस पार्टी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जन ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुना ने हनुमान चौराहा पर महंगाई का पुतला भी जलाया। जिसे रोकने भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। लेकिन जोश में रहे कांग्रसियो ने एक ना सुनी जहां तक की कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झूमा झटकी पुतले पर पानी डालने को लेकर हो गई,लेकिन ज़िद पर अड़े रहे कांग्रेसी पुतला को जलाकर हो माने।

जिला कांग्रेस शहर के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुना शहर अध्यक्ष दीपेश पाटनी द्वारा आयोजित महंगाई के खिलाफ गुरुवार को बड़ी संख्या में हनुमान चौराहे पर कांग्रेस जन एकत्रित हुए थे।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मान सिंह परसोदा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, दीपेश पाटनी, वरिष्ट नेता कैलाश भार्गव, रजनीश शर्मा, जिला महामंत्री राजेंद्र तिवार, नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ, राजू बना, रामस्वरूप जाटव, लालजी राम जाटव, सांसद प्रतिनिधि बीटू रघुवंशी, अल्पसंख्यक के इकरार खान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा यादव, पार्षद राजू जाटव, पार्षद तरन्नुम, रहीस खान, अपूर्व भार्गव, इंटक के प्रेम नारायण राठौर, आनंद सक्सेना, पंकज कनेरिया आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User