भोपाल मंडल के रेल सीनियर डी एस सी, बी रामाकृष्णा से जैड आर यू सी सी मेबर सुनील आचार्य ने शिष्टाचार मुलाकात की

Tuesday, June 20, 2023 - 14:30
0

गुना। गुना बीना के अवैध वैंडरो को लेकर वार्तालाप की गयी सुनील आचार्य ने कहा बिना टिकिट के आम रेल यात्री रेल के जनरल वोगी में नही चढ सकता वही अवैध वैंडर खुले आम ए सी कोच में जाकर अपना घटिया क्वालिटी का खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ रेल यात्रियो को विक्रय करता है इन पर लगाम लगाना बहुत आवश्यक है अन्यथा दूरगामी परिणाम रेल यात्रियो के साथ असंतोष जनक होंगे सुनील आचार्य ने कहा भोपाल मंडल ही नही अपितु जबलपुर जोन पूरा ग्रसित है अवैध वैंडरो से रात को यात्री भय में रहता है क्यो कि सामान विक्रय करने केसाथ साथ यात्रियो के साथ भी अभद्र व्यवहार कर जाते है इस लिए कडी कार्य वाही कर अवैध वैंडरो पर रोक लगना बहुत आवश्यक है। जिस पर रेल वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अधिकारी वी रामाकृष्णा ने बताया कि हम और हमारी टीम काम कर रही अभी हाल ही में हमारी टीम ने किन्नरो के रुप दो महिलाओ को पकडा और उन्हे 47,47दिन की सजा करवाई अर्थ दंड के ये महिलाए किन्नरो के रुप में गाडियो में चढ कर रेल यात्रियो से पैसा वसूलती थी इस प्रकार से हमारी कार्य वाही जारी और हमारी टीम अवैध वैंडरो पर रोक लगाने में भरसक कोशिश कर रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User