भारी बारिश से मांडो गांव में बढ़ा खतरा, गदेरे का पानी बस्ती में घुसा; पूरी रात दहशत में रहे ग्रामीण

Thursday, August 6, 2026 - 17:15
0
भारी बारिश से मांडो गांव में बढ़ा खतरा, गदेरे का पानी बस्ती में घुसा; पूरी रात दहशत में रहे ग्रामीण

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मांडो गांव में गदेरे का जलस्तर बढ़ने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। तेज बहाव के कारण पानी सड़क पार कर आवासीय बस्ती में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आपदा की आशंका के चलते लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई।

बुधवार सुबह भी हालात सामान्य नहीं हो सके। स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर गदेरे को पार कर स्कूल जाना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 की आपदा में मांडो-तेखला सड़क का पुल बह गया था, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी और कई मकान मलबे में दब गए थे। इसके बावजूद वर्षों बाद भी क्षेत्र में मजबूत पुल और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं बन सकी है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग ने सुरक्षा कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन पहली ही बरसात में कई निर्माण क्षतिग्रस्त हो गए। लोक निर्माण विभाग का पुस्ता और लघु सिंचाई विभाग का चेकडैम टूट गया, जबकि सिंचाई विभाग की वायरक्रेट दीवारें भी कम ऊंचाई होने के कारण पानी रोकने में नाकाम साबित हुईं।

ग्रामीणों का कहना है कि गदेरे का पानी सीधे सड़क और फिर रिहायशी इलाके में पहुंच रहा है, जिससे हर बारिश में लोगों की चिंता बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी और मजबूत सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User