भारतीय सेना को ‘प्रहार’ LMG की पहली खेप, मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर स्थित अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारतीय सेना की मारक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 2,000 'प्रहार' लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप सौंप दी है। 7.62 मिमी कैलिबर वाली इन अत्याधुनिक मशीनों का निर्माण ग्वालियर के ही स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में किया गया है, जिन्हें विशेष रूप से LAC और LoC जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए तैनात किया जाएगा। तकनीकी रूप से यह गन बेहद प्रभावशाली है, जिसका वजन 8 किलोग्राम और लंबाई 1100 मिमी है। यह 1,000 मीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगाने में सक्षम है और एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग कर सकती है।
शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्रालय के डीजी ए. अंबरासु और कंपनी के सीईओ आशीष राजवंशी की उपस्थिति में इन हथियारों से लदे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए पहली खेप निर्धारित समय से 11 महीने पहले ही सेना को सौंप दी है। हालांकि पूरे 40,000 यूनिट के ऑर्डर को पूरा करने के लिए पहले 7 साल का समय तय किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)