भारतीय जनता पार्टी के 10 दिवसीय बूथ विजय अभियान को लेकर वार्ता हुई संपन्न

10 दिनों तक बूथ पर 02 घंटे बिताएंगे मंत्री, विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता, 10 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर प्रदेश के बूथों पर पहुंचेंगे 41 लाख कार्यकर्ता

Tuesday, March 12, 2024 - 18:49
Updated: 3 years ago
0
भारतीय जनता पार्टी के 10 दिवसीय बूथ विजय अभियान को लेकर वार्ता हुई संपन्न

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस गुना में बूथ विजय अभियान की पत्रकार वार्ता संपन्न हुई। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया की श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष से लेकर बीते दो वर्षों में संगठन के विस्तार और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तीकरण का काम किया गया है। पार्टी के इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी है-बूथ विजय अभियान, जो 13 मार्च से शुरू हो रहा है और 22 मार्च तक चलेगा। इस बार पार्टी नेतृत्व ने पिछले चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।

पार्टी के सभी 41 लाख सक्रिय कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अभियान के दस दिनों में बूथों पर पहुंचकर दो घंटे बिताएंगे तथा हर बूथ को ’मोदी बूथ’ बनाते हुए पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाने तथा 370 नए वोट हासिल करने की तैयारी करेंगे। 

भाजपा के नेतृत्व में गुना जिले के 1092 बूथों पर आगामी 13 तारीख से शुरू होने वाले बूथ विजय अभियान के दौरान मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पार्टी एवं सभी सातों मोर्चे के कार्यकर्त्ता बूथों पर 10 दिनों तक प्रवासी कार्यकर्ता 2 घंटे के समय दान कर संगठन विस्तार में अपनी महती भूमिका निभाते हुए 10 प्रतिशत बोट बड़ाने का काम करेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User