कलेक्टर द्वारा जिला अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

अनुभाग स्‍तर पर भी अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई का किया गया आयोजन 

Tuesday, March 12, 2024 - 18:46
Updated: 3 years ago
0
कलेक्टर द्वारा जिला अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शासकीय कार्यालयों से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। 

इसी क्रम में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर आए विभिन्न नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्‍टर श्री बैंस ने समक्ष में आवेदकों की सुनवाई कर आवेदन पर टीप अंकित की एवं संबंधित अधिकारियों को शिकायत का त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।

आवेदकों को शिकायत के निराकरण की वस्‍तुस्थिति से अवगत कराया गया। जनसुनवाई से पूर्व कलेक्‍टर द्वारा विगत जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की संबंधित अधिकारियों से विस्‍तृत समीक्षा की गयी। आज जनसुनवाई में लगभग 258 आवेदन प्राप्‍त हुए।  

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अनुभाग स्‍तर पर भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्‍त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User