प्रबुद्धजन गोष्ठी सम्पन्न

Mar 12, 2024 - 18:50
Mar 12, 2024 - 18:52
 0  1.1k
प्रबुद्धजन गोष्ठी सम्पन्न

गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय ग्राहक पञ्चायत द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में प्रबुद्धजन गोष्ठियों का आयोजन कर लोक कल्याण के विषयों को प्रबुद्धजन के माध्यम से समाज तक पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुना में अभियोजन अधिकारियों के साथ भी गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उपभोक्तावाद का परिवार संस्कृति पर हमला, एमआरपी, पर्यावरण अनुकूल जीवन, भ्रामक विज्ञापन, ब्रांडेड मतलब महंगा तो होता है लेकिन अच्छा हो ये आवश्यक नहीं विषयों पर चर्चा के साथ ही ग्राहक पञ्चायत की संक्षिप्त जानकारी एवं उपलब्धियां बतायी गयीं। गोष्ठी के पश्चात् "ग्राहकः एव राजा" पुस्तक का वितरण किया गया। 

गोष्ठी में ग्राहक पञ्चायत के मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ, जिला लोक अभियोजन अधिकारी हजारीलाल बैरवा, अतिरिक्त लोक अभियोजक सुनील शर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ममता दीक्षित, रोहित दीक्षित, मनीष शर्मा, राजेश आर्य, नम्रता गोस्वामी, वंदना रघुवंशी, के जी राठौर, शरद रघुवंशी एवं स्वाति रघुवंशी, विष्णुप्रिया गुप्ता, फिरोज राइन, जयवीर राठौर, धर्मेद्र गुप्ता, मनीष चित्तोडिय, घनश्याम राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0