भारत विकास परिषद शाखा गुना के संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ
गुना (आरएनआई) भारत विकास परिषद शाखा गुना के संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पर सुंदर काण्ड पाठ से आरंभ हुआ। भारतीय संस्कृति और संस्कारों को समर्पित संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष पितृ पक्ष एवं शक्ति और साधना के पर्व पर संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसी का प्रथम कार्यक्रम 19 सितंबर को श्री पंचमुखी मंदिर में संध्या कालीन आरती पश्चात संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ से किया गया। इस कार्यक्रम में परिषद परिवार बच्चों सहित उपस्थित रहे। पूज्यनीय सियाराम महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर प्रांगण में उत्सव का माहौल बन गया। पाठ के उपरांत फल और बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया।
पितृ पक्ष का महत्व नई पीढ़ी तक पहुंचे इसके लिए परिषद द्वारा "पितृ पक्ष: धार्मिक,आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता रखी गई। यह आयोजन मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें परिषद परिवार के बच्चे एवं स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
यह आयोजन परिषद परिवार की महिला शक्ति जिनमें श्रीमती रीना सक्सेना गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता, श्रीमती भावना श्रीवास्तव संयोजक संस्कृति सप्ताह, श्रीमती भारती चौहान, डॉ.श्वेता अरोरा एवं समस्त महिला मंडल के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
सप्ताह भर आयोजित संस्कृति सप्ताह में 21 सितंबर को बच्चों व महिलाओं के लिए भारतीय परंपरा के अनुसार भारतीय वेशभूषा प्रदर्शन प्रतियोगिता माडर्न चिल्ड्रन स्कूल में सायं 7:30 बजे से आयोजित की जाएगी। 22 सितंबर को सर्वे भवन्तु सुखिनः की प्रार्थना के लिए सार्वजनिक दीपदान सायं 7 बजे सिंगवासा तलाब पर किया जाएगा। सभी धर्म प्रेमी बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो ऐसा आव्हान है। इसके लिए आते के दीपक घर से तैयार करके 7 बजे तक पंचमुखी मंदिर पहुंच जाएं वहा से सभी एक साथ सिंगवासा तलाब की ओर प्रस्थान करेंगे।
सप्ताह का समापन 26 सितंबर को शक्ति अराधना के नृत्य गरबा "पंखिड़ा" का आयोजन पूर्णतः भारतीय धार्मिक परंपरानुसार होटल प्रेम ग्रीन में किया जाएगा। के साथ ही संस्कृति सप्ताह के इस वर्ष के आयोजन का समापन होगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



