भाजपा वार्डो में निकाल रही तिरंगा यात्रा

Saturday, May 24, 2025 - 11:49
Updated: 1 year ago
0
भाजपा वार्डो में निकाल रही तिरंगा यात्रा

मथुरा (आरएनआई) चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक दल जनता को अहसास दिलाने के लिए राजनीतिक प्रयास कर रहे हैं भाजपा ने ऐतिहासिक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद वार्ड नंबर 12 के पार्षद बृजेश अहेरिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का प्रारंभ होटल डयूक पैलेस के पीछे पुष्प विहार कॉलोनी पंचमुखी हनुमान से हुई जिसमें भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे युवा बुजुर्ग एवं महिलाएं लगाते चलते रहे, इस दौरान भारतीय सैनिकों के शौर्य से अवगत भी कराया गया साथ ही शहीदों को नमन भी किया गया, तिरंगा यात्रा का रास्तों में स्वागत किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता,पार्षद धर्मेश तिवारी, वरिष्ठ नेता अखिलेश मिश्रा पिंटू, हंसराज शर्मा, नरेंद्र अहेरिया, बूथ अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, अनूप चतुर्वेदी,धर्मवीर धनगर, भगवान सिंह, सतीश राजपूत, किशन साहू, भोला ठाकुर, गुड्डा चौधरी, भरत अग्रवाल, रामगोपाल, अरविंद सिंह, मनोज साहू, आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अहेरिया परिवार को सपा सरकार में मिला था मंत्री पद 
विधायक की टिकट न मिलने पर पार्टी से नराज होकर ओर पार्टी को कोसते हुए श्याम सिंह अहेरिया भाजपा को छोड़कर सपा  में शामिल हों गए थे ।तब उनके पुत्र को सपा ने निगम का अध्यक्ष बनाते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। पूरे समय मंत्री पद का उपभोग किया सपा सरकार जाने के बाद लौटकर पुरा परिवार भाजपाई हो गया था

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User