सुलतानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूजित अक्षत वितरित कर 22 को दिवाली मनाने का किया आह्वान

मठ-मंदिर एवं देवस्थानों पर दीप जलाकर मनाए उत्सव

Friday, January 12, 2024 - 19:34
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूजित अक्षत वितरित कर 22 को दिवाली मनाने का किया आह्वान

सुल्तानपुर (आरएनआई) भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने गुरुवार को कूरेभार ब्लाक के इसहाकपुर व गोशाईगंज बाजार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर दर्शन हेतु व 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाकर दिवाली मनाने हेतु पूजित अक्षत वितरित किया।इस दौरान उन्होंने श्रीराम मन्दिर का चित्र एवं 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन हेतु आमंत्रण पत्र भी दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह खुशी का दिन आया हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी लोग 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों के साथ मठ-मन्दिरों व देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर और श्रीराम ज्योति प्रज्ज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनाएं।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर पूजित अक्षत वितरित कर लोगों को 22 जनवरी को दीपों संग दीवाली मनाने का आह्वान कर रहे हैं।मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा,महामंत्री प्रदीप शर्मा, मनोज पाल, आशीष वर्मा,रामदेव मौर्या, रमेश वर्मा, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User