अयोध्या धाम की ४०० किमी पैदल यात्रा करने वाले पर्वतारोही अमन कुलश्रेष्ठ का लखनऊ में स्वागत व सम्मान किया गया

Friday, January 12, 2024 - 19:33
Updated: 3 years ago
0
अयोध्या धाम की ४०० किमी पैदल यात्रा करने वाले पर्वतारोही अमन कुलश्रेष्ठ का लखनऊ में स्वागत व सम्मान किया गया

लखनऊ (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में लखनऊ में अमन कुलश्रेष्ठ  का स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव के निर्देश पर हुआ है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव नकुल सक्सेना, जिला महामंत्री मोहित श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रत्यूष श्रीवास्तव आदि सदस्यों ने भगवान लक्ष्मण जी की मूर्ति पर माल्यार्पण श्री अमन कुलश्रेष्ठ पर्वतारोही से कराया। उसी पार्क  में भगवान लक्ष्मण जी के चरणों पर ही अमन कुलश्रेष्ठ का  सम्मान किया गया। अमन कुलश्रेष्ठ के साथ आए नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधी का सम्मान एवं स्वागत किया गया।  अमन कुलश्रेष्ठ के साथियों ने भी भगवान लक्ष्मण जी के चरणों पर फूलों की माला से नमन किया। इस कार्यक्रम के पश्चात अमन कुलश्रेष्ठ पैदल हनुमान सेतु मंदिर गए, वहां पर भगवान हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाकर हाथ जोड़ कर पूजा की। उसी क्रम में बाबा नींव करोली जी एवं वहां पर सभी भगवानों की पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम के बाद दारूलशफा में श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री जी की पुण्यतिथि (11 जनवरी) पर उनकी फोटो पर सभी ने अपनी श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में आये हुए सभी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एवं अमन कुलश्रेष्ठ के सभी साथियों को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मध्यसंभाग सन्तोष निगम,प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं प्रदेशकोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User