किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस का आयोजन

Friday, January 12, 2024 - 19:37
Updated: 3 years ago
0
किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस का आयोजन

शाहजहांपुर (आरएनआई) आज जनपद में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 160 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किशोर स्वास्थ्य कल्याण दिवस का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 19 वर्ष के किशोर - किशोरियों का वजन, रक्तचाप हीमोग्लोबिन तथा बॉडी मास इंडेक्स की जांच की गई और उनके शारीरिक एवम व्यक्तिगत स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ने बताया किशोर- किशोरी देश के भविष्य हैं इनको छात्र जीवन से ही हर तरह से जागरूक करने की आवश्यकता है । किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस के आयोजन से किशोर किशोरियों को एक स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

जिला सलाहकार रुचिका वर्मा ने महावारी स्वच्छता के बारे में किशोरियों को जागरूक किया और महावारी के समय सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग करने की सलाह दी, यदि कोई महावारी के समय कपड़े का प्रयोग करती है तो उसे अच्छे से धोकर धूप में सुखाकर ही प्रयोग करें नहीं तो गुप्तांगों से संबंधित रोग से पीड़ित हो सकती है । साथ ही साथ किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, मानसिक परिवर्तन एवम  पोषण के विषय में भी जानकारी दी ।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी उपकेंद्र पर मेहंदी, पोस्टर ,रंगोली ,कबड्डी इत्यादि कार्यक्रम आयोजित हुए और विजेता को पुरस्कार का वितरण भी किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User