भाजपा जनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष की दादी के निधन पर जताया शोक

Monday, June 5, 2023 - 14:33
Updated: 3 years ago
0
भाजपा जनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष की दादी के निधन पर जताया शोक

गुना। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष हरिसिंह यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह सिकरवार, विकास जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनों ने सोमवार को राधौगढ़ पहुंच भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी राधेश्याम धाकड़, प्रेम नारायण धाकड़, प्रकाश धाकड़ फेकरा बालों की पूज्य माताजी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ की 91 वर्षीय स्व. दादी मां कंचनबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, और मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर परिजनों को संबल देते हुए श्री संवेदना व्यक्त की।

बता दे की राधेश्याम धाकड़ की पूज्य माताजी का 31 मई को निधन हो गया था। । उनकी अंत्येष्टि उनके पैतृक गांव फेकरा में बुधवार को की गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों, राज नेताओं, गणमान्य जनों सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User