भंडारा में जाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली गड्ढे में पलटी, एक दर्जन लोग घायल।

Friday, December 23, 2022 - 04:25
Updated: 4 years ago
0
भंडारा में जाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली गड्ढे में पलटी, एक दर्जन लोग घायल।

गुना। भंडारा में जाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली गड्ढे में पलटी, एक दर्जन लोग घायल।

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुए घायलों को लोगो ने निकाला।

इस दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

हादसा बमोरी की मुहाल कॉलोनी के पास हुआ है। 

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सभी लोग धार्मिक देव स्थान पर जा रहे थे।

बमौरी तहसील के ग्राम करमदा निवासी करीब 25-30 लोग बोरखेड़ा में स्थित एक देव स्थान पर भण्डारा करने जा रहे थे।

ट्रैक्टर चालक के मुताबिक मुहाल कॉलोनी के नजदीक पेट्रोल पम्प से निकलते ही रास्ते से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया।

इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतारक गड्ढे में जा गिरा ओर हादसे के दौरान ट्रॉली पलट गई।

दुर्घटना में 10 से 12 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को बचाने का प्रयास किया और ट्रॉली को सीधा रखवाया।

वहीं एम्बुलेंस भी मौके पर बुलाई गई, जिसकी मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है,जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User