ब्रिगेडियर ने ईसीएचएस अस्पताल का किया निरीक्षण

पूर्व सैनिकों ने समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र

Thursday, June 5, 2025 - 20:55
Updated: 1 year ago
0
ब्रिगेडियर ने ईसीएचएस अस्पताल का किया निरीक्षण

फतेहपुर (आरएनआई) डिप्टी जनरल आफीसर कमांडिंग पूर्व यूपी एण्ड एमपी एरिया इलाहाबाद ब्रिगेडियर रूबी कपूर गुरूवार को ईसीएचएस अस्पताल का निरीक्षण करने आए। जिनका स्वागत अस्पताल की कार्यवाहक प्रभारी अधिकारी डा. प्रियंका श्रीवास्तव ने किया। इसके पश्चात ब्रिगेडियर ने अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। ठेकेदार को शीघ्र व उच्च गुणवत्ता वाला भवन बनाने का निर्देश दिया। 
इसके पश्चात पूर्व सैनिक उत्थान समिति के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया कि प्रत्येक ग्यारह महीने के बाद एक बोर्ड बैठता है। आधे से ज्यादा स्टाफ परिवर्तित हो जाता है। कम से कम तीन साल का समय देना चाहिए। क्योंकि ग्यारह महीने में तो वह काम सीख पाता है। अस्पताल की दवाई जब से लखनऊ से आने लगी है तब से फतेहपुर के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है और आधी से कम दवाई प्राप्त हो रही है। इसको पुनः इलाहाबाद से जोड़ा जाए। अस्पताल में शीघ्र ही एक्सरे मशीन व डेंटल ट्रीटमेंट चेयर पहले की भांति उपलब्ध कराई जाए। अस्पताल में आफीसर इंचार्ज व एक मेडिकल आफीसर की रिक्त जगह पर पोस्टिंग कराई जाए। ब्रिगेडियर रूबी कपूर ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि वह सभी समस्याओं को वरीयता से निपटाने का प्रयास करेंगे। अंत में अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी व महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User