ईदुल अजहा पर्व को लेकर जमकर बिके कुर्बानी के बकरे

Thursday, June 5, 2025 - 20:54
Updated: 1 year ago
0
ईदुल अजहा पर्व को लेकर जमकर बिके कुर्बानी के बकरे

फतेहपुर (आरएनआई) ईदुल अजहा का पर्व सात जून को देश सहित जिले मंे मनाया जाएगा। जिसके चलते गुरूवार को चौफेरवा स्थित पशु बाजार में बडी संख्या में अकीदतमंदों ने कुर्बानी के बकरों की खरीददारी की। बाजार में तीस हजार कीमत से अधिक के बकरे भी लोग देखते रहे। बाजार में देर रात तक बकरों की खरीददारी चलती रही।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्योहार को लेकर चौफेरवा स्थित पशु बाजार में सुबह से ही व्यापारियों ने अपने माल को लाना शुरू कर दिया था। प्रातः सात बजे से ही बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। कुर्बानी के लिए लोगों ने अपनी जेब की परवाह न करते हुए कीमती से कीमती तंदुरूस्त बकरों की जमकर खरीददारी की। यह खरीददारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बाजार में तीस हजार रूपये तक के बकरे बिकने के लिए आए। जिन्हे लोग खरीदने के लिए बोली लगाते दिखे। बाजार में बकरा व्यापारियों से जब बातचीत की गई तो बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष की खरीददारी पर महंगाई हावी रही। बाजार में व्यापारियों व खरीददारों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। बकरों की बिक्री के लिए इलाहाबाद, इटावा, औरेया, अलीगढ़, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर व मिर्जापुर के व्यापारी आए। वहीं खरीददारी के लिए काठमांडू, झारखंड, बंगाल, राजस्थान, बिहार तक के लोग बाजार में बकरों की खरीददारी की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User