हाथरस में 710 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई
हाथरस,पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदग विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को खोडा हजारी भूतेश्वर बगीची से नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 710 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-गौरव जाटव पुत्र बनी सिहं निवासी खोडाहजारी भूतेश्वर बगीची थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।बरामदगी का विवरण 710 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) ।
पंजीकृत मु0अ0सं0 368/26 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस । गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह राघव मय टीम थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)