बूथ मजबूत कर बढ़ाए भाजपा का जनाधार: राहुल कोठारी

भाजपा की जिला बैठक में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण, बूथ विस्तारक-2, मन की बात पर हुई चर्चा, भाजपा गुना की विस्तारित जिला पदाधिकारी बैठक आरोन में हुई संपन्न

Monday, February 20, 2023 - 01:51
Updated: 4 years ago
0
बूथ मजबूत कर बढ़ाए भाजपा का जनाधार: राहुल कोठारी

गुना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए आगामी बैठकें व कार्यक्रम तय किए हैं। 20 व 21 फरवरी को मंडल तथा 22 व 23 फरवरी को शक्ति केंद्र की बैठकें होंगी। माह के अंतिम रविवार बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम होगा। बूथ समितियों को सक्रिय कर आगामी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करें। बूथ को मजबूत कर पार्टी का जनाधार बनाएं। आजीवन सहयोग निधि संग्रहण में सक्रिय भूमिका निभाकर लक्ष्य प्राप्ति में योगदान दें। यह बात भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राहुल कोठारी ने रविवार को आरोन में भाजपा की जिला विस्तारक बैठक को संबोधित करते हुए कही। 

भाजपा जिला गुना की विस्तारित जिला पदाधिकारी बैठक आरोन में स्थानीय गार्डन में आयोजित की गई। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने स्वागत भाषण देते हुए आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की समर्पण निधि जिला प्रभारी संतोष धाकड को बनाया गया हे। इसके साथ ही चारो विधानसभा में प्रभारी बनाए गए हे। जिनका सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता इसमें सहयोग कर प्रदेश से मिले प्राप्त लक्ष्य को पूरा करे। इससे पूर्व जिला बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयालजी उपाध्याय जी के चित्र का पूजन कर आरंभ की गई। 

इस मौके पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड, पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी, ममता मीणा, अरुण चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह सलूजा, अरूण चतुर्वेदी, हरी सिंह यादव, नीरज निगम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दोय सूर्य प्रकाश तिवारी, देवेंद्र गुप्ता मंचासीन रहे। 

जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा मंडल बैठकों में शक्ति केंद्र टोली के साथ प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करने की योजना बनाए। बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रभावशाली व्यक्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित करें।  उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हमारी पहचान व सम्मान है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। 

उन्होंने कहा की 26 फरवरी से बूथ विस्तारक योजना-2 प्रारंभ होगी। मंडल बैठकों में बूथ विस्तारक योजना-1 के तहत तैयार की गई बूथ की पंजी एकत्रित करें। इसके आधार पर बूथ समिति व पन्ना प्रभारियों का सत्यापन होगा। हमें उक्त कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर पर अनिवार्य रूप से करना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गिर्राज भार्गव ने किया ब आभार आरोन मंडल अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने माना। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ जिला संयोजक, आजीवन सहयोग निधि के मंडल प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी भी थे उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User