हर गांव-हर शहर घर-घर पहुंचकर विकास कर रही भाजपा सरकार: ममता मीना

विधानसभा चांचौड़ा में किया पंचायत भवन और सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Monday, February 20, 2023 - 01:52
Updated: 4 years ago
0
हर गांव-हर शहर घर-घर पहुंचकर विकास कर रही भाजपा सरकार: ममता मीना
हर गांव-हर शहर घर-घर पहुंचकर विकास कर रही भाजपा सरकार: ममता मीना

गुना। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर गांव-हर शहर के घर-घर पहुंचकर लोगों का विकास कर रही है। वर्तमान में निकाली जा रही विकास यात्रा के दौरान पिछले वर्षों में जो व्यक्ति लाभ से वंछित था अब उसको भी लाभांवित किया जा रहा है। यह बात पूर्व विधायक चांचौड़ा श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडाल्या में पंचायत भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम विकास यात्रा के जरिए हम सब जनप्रतिनिधि और प्रशासन गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विकास यात्रा रविवार को विधानसभा चांचौडा के ग्राम पंचायत मेरियाखेड़ी खुर्द से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत मुहासकालां में सम्पन्न हुई। जिसके अन्तर्गत 6 ग्राम पंचायत एवं 18 ग्राम सम्मिलित हुए जिनमें 19 किलोमीटर की यात्रा की गई। जिनमें ग्राम पंचायत मुरैला, ग्राम पंचायत कालापीपल, कुडाल्यां, आमासेर, से होती हुई ग्राम पंचायत मुहासाकलां पहुंची। इस दौरान श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने चिन्हित ग्राम पंचायतों में लोकार्पण/शिलान्यास किए। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गण सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मिलित रहे। ग्राम पंचायत कुडाल्या में पंचायत भवन निर्माण कार्य 12.85 लाख रूपये की लागत से भूमिपूजन किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत मुहासाकलां में सामु. स्वच्छता परिसर जिसकी लागत 3.44 लाख रूपये का लोकार्पण किया।। विकास यात्रा के दौरान श्रीमती मीना ने पेंशन, पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, एवं प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान कार्ड आदि के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इसके साथ ही यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, युवा संवाद, कलश यात्रा, स्वच्छता कार्य किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User