बुलंदशहर की पर्यावरण योजना पर मंथन, एनजीटी सदस्य ने किया निरीक्षण
दिल्ली (आरएनआई) आज राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन जी टी) प्रघान पीठ दिल्ली के सदस्य/न्यायधीश डॉ आफताब आलम जी ने खुर्जा स्थित विभिन्न पर्यावरण अनुकूल पाटरी औघोगिक संस्थानों का निरीक्षण किया।
तथा बुलन्दशहर की जिला पर्यावरण योजना के निर्माण एंव कारयवरण की प्रगति एंव जिले के अन्य पर्यावरण मुद्दो पर जनपद के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक ली।
जनपद की पर्यावरण समिति में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सदस्य होने के कारण मुझे भी बैठक में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में जिला पर्यावरण समिति के सदस्य संजय श्रोत्रिय , मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला वन अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदुषण नियन्त्रण बोर्ड, उप जिलाधिकारी खुर्जा, क्षेत्राधिकारी पुलिस खुर्जा, उपायुक्त उघोग विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खुर्जा सहित पुलिस - प्रशासन के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
मार्क पाटरी के संचालक मौ शमी एवं मौ वसी भाई ने सभी का शानदार स्वागत किया तथा हाई वे चौपाल होटल मे शानदार लंच की व्यवस्था की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



