उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए चार जिलों में रेड अलर्ट: भारी बारिश, भूस्खलन व बाढ़ की आशंका

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में जोरदार वर्षा हुई है जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jul 6, 2025 - 23:51
 0  27
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए चार जिलों में रेड अलर्ट: भारी बारिश, भूस्खलन व बाढ़ की आशंका

देहरादून (आरएनआई) देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बौछारों का दौर भी जारी है। हालांकि, भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को देहरादून समेत चार जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जनपदों में भी गरज-चमक के तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं।

रविवार को दून में सुबह से ही बादल मंडराते रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। राजपुर, सहस्रधारा रोड, मालसी, हाथीबड़कला आदि क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। वर्षा-बौछारों के क्रम से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

पहाड़ों में भी घने बादलों के बीच कहीं-कहीं झमाझम वर्षा हुई। खासकर कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में जोरदार वर्षा के दौर हुए। पहाड़ों में कहीं-कहीं भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए जेसीबी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, शेष जिलों में बौछारों के आसार हैं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.